Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा मंत्री ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

गदरपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अटल आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज गदरपुर के प्रांगण में डाॅक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि कोरोना काल में शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक भविष्य का निर्माता है। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री बनने के बाद उनके द्वारा शिक्षा के सर्वे में विकास के लिए कार्य किया गया और कई योजनाएं संचालित की गई उन्होंने एनसीईआरटी पाठड्ढक्रम को लागू किए जाने को प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया जिसमें हजारों परिवारों को लाभ मिला है। इससे बोर्ड मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्य ने विभागीय प्रगति की जानकारी देते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एके सिंह द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के अलावा अन्य विद्यालयों में बच्चों की अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं से बढ़-चढ़कर रुचि दिखाने पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बृजेश कुमार दुबे, संजीव पांडे, मनोज पांडे, वीरेंद्र वर्मा, महेश वर्मा, प्रीति रोहिल्ला, विनीता जगदीश चंद्र, माया कोहली, प्रभावती साहू, पुष्पा टम्टा, पंकज चैधरी, भगवान दास, सचिन कालडा, प्रशांत कौशिक, कुंदन लाल, दीपक शर्मा, अनिल त्रिपाठी सहित सैकड़ों शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन संजीव बदौरी एवं रवि सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू भुîóी, भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष चंकित हुडिया, उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर डाॅक्टर रवि मेहता, रुद्रपुर से गुंजन अमरोही, सितारगंज से सुषमा गौरव, खटीमा से सोनी मेहरा के अलावा प्रधानाचार्य परशुराम दिवाकर, मोहन लाल राजभर, दीपक शर्मा, विजय कुशवाहा राकेश चैहान, भगवान चंद, रिजवान हुसैन, इंदरजीत सैनी, रीना कोहली सरिता आर्या, आशा पांडे सुनीता सुखीजा पुष्पा देवी, रेनू गंगवार, विनीता यादव, फातिमा तरन्नुम हेमा उप्रेती सहित भारी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *