ड्यूटी से फरार रहने और व्यवहारहीन ता से 3 सिपाही निलंबित
देहरादून (उत्तराँचल दर्पण संवाददाता) एसएसपी योगेंद्र सिंह ने ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित रहने और सार्वजनिक स्थान पर पब्लिक से अमर्यादित व्यवहार करने वाले 3 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल 10 जुलाई की रात्रि को प्रेम नगर में गार्ड की ड्यूटी में नियुक्त कॉन्स्टेबल धीरज कुमार, कांस्टेबल नितिन और कांस्टेबल सचिन कुमार को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया। उनके खिलाफ जनता के साथ सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित व्यवहार किए जाने का भी आरोप था। जिसको लेकर एसएसपी ने सख्त एक्शन लिया और तीनों को पद से अस्थायी रूप से हटा दिया ।
