February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून में इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने दिखाई हरी झण्डी

देहरादून । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और स्मार्ट टाॅयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिन पांच इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई। ये बसें रायपुर से सेलाकुई रूट संचालित होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएसबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है। स्मार्ट सिटी के सीईटो जिलाधिकारी देहरादून डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *