Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नानकमत्ता। झाड़ियों में अज्ञात युवक का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई सूचना। मिलते ही थानाध्यक्ष योगेश कुमार, सीओ मनोज ठाकुर ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक का शव लगभग 5 से 6 दिन पुराना लग रहा है। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 3 में पड़े खाली प्लाट की झाड़ियों में दुर्गंध आ रही थी। पास में रह रही महिला ने आसपास के लोगों को दुर्गंध आने की जानकारी दी। आसपास के लोगों ने झाड़ियों में देखा तो एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा दिखाई दिया। जिससे क्षेात्र में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ मनोज ठाकुर, थानाध्यक्ष योगेश कुमार एसआई नवीन बुधानी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ने मेहरून कलर की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहनी हुई है। मृतक की शिनाख्त वार्ड 3 का निवासी अंग्रेज सिंह पुात्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि अंग्रेज नशे का आदी था। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहने की बात कह रही है। झाड़ियों में शव की सूचना मिलते ही नगर में घटना आग की तरह फैल गयी। लोगों का घटना स्थल पर भीड़ एकाित्रत हो गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *