Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड में भी इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा,सभी छात्र पास किए जाएंगे
देहरादून। उत्तराखंड में भी शिक्षा विभाग से उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के छात्र छात्राओं को राहत मिल गई है। अब उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा की है। बुधवार सायं सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कैबिनेट एम शिक्षा मंत्री श्री पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि  सीबीएसई ओर आईसीएसई बोर्ड की तर्ज पर ही उत्तराखंड में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को रद्द किया गया है। छात्रों को उसी के अनुसार प्रमोशन भी दिया जाएगा सभी पास किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि छात्र हितों को और शिक्षक हित को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *