August 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहुल गांधी से मिले उत्तराखंड के चार प्रतिनिधिमंडल, कर्मचारियों और युवाओं की मांगों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के उद्देश्य से चार प्रमुख प्रतिनिधिमंडलों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NPS/OPS), उपनल कर्मचारी संघ, नर्सिंग कर्मचारी एवं उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं।प्रतिनिधिमंडलों ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, उपनल कर्मचारियों से जुड़े विषयों, नर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं तथा युवाओं एवं बेरोजगारों के रोजगार से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बताया गया कि राहुल गांधी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और इन विषयों का विस्तृत अध्ययन करने के साथ ही आवश्यक मांगों को कांग्रेस के आगामी घोषणा-पत्र में शामिल करने की दिशा में पार्टी को निर्देश देने की बात कही।इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौजूद रहे।बैठक में उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से राम कण्डवाल, सुरेश सिंह, नितिन दत्ता, बिट्टू वर्मा एवं विशाल शामिल रहे। उपनल कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद सहित हरीश कोठारी, अजय डबरियाल, विजय राम शर्मा, गणेश गोदियाल, संतोष पन्त, भरत सिंह भण्डारी, नरदेव सिंह, भूपेन्द्र नेगी, रमेश डोभाल एवं अजय देव शामिल रहे।वहीं, नर्सिंग कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल में नवल पुण्डीर, राजेन्द्र कुकरेती, सीरा बधानी, सपना राठौर एवं परवेश रावत तथा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से बी.पी. सिंह रावत, विकन सिंह रावत, मनोज अवस्थी, सीता राम पोखरियाल, अनीता विश्वकर्मा एवं मक्खन लाल शाह मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडलों ने उम्मीद जताई कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तराखंड के कर्मचारियों, युवाओं एवं बेरोजगारों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएगी और आगामी कांग्रेस घोषणा-पत्र में इन महत्वपूर्ण मुद्दों को उचित स्थान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *