February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला….उत्‍तराखंड में दसवीं की बोर्ड परीक्षा रद,12वीं की स्‍थगित

देहरादून। उत्‍तराखंड सरकार ने भी दसवीं की परीक्षा को रद करते हुए 12वीं की परीक्षाओं को स्‍थगित करने का निर्णय लिया है। रविवार सुबह शिक्षा मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर परीक्षाओं को लेकर बयान दिया है। फेसबुक के माध्यम से प्रदेश के विद्यार्थियों को जारी अपने संदेश में उन्होंने बताया है कि कोराना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा व बचाव के लिए बोर्ड परीक्षा को टालने का निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने कहा क‍ि मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत परीक्षार्थियों की सुरक्षा और बचाव हेतु उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं को निरस्त करने तथा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उक्त सन्दर्भ में सभी प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी के कुशल नेतृत्व में आगे भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत ही निर्णय लिए जाएंगे।सभी से आग्रह करता हूँ कि कोरोना वायरस से सुरक्षा और बचाव हेतु केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। कोरोना वायरस से सभी की सुरक्षा और बचाव हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *