February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ा फैसला: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द,12वीं की स्थगित

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबी एसई बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा। परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा। ये जानकारी शिक्षा मंत्रलय ने दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा 4 मई से 14 जून तक आयोजित होने वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। 10वीं क्लास के छात्रें को आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली क्लास में भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं है तो कोरोना से हालात सामान्य होने पर वह परीक्षा दे सकता है। सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द करने या आगे बढ़ाने को लेकर उठ रही मांगों के मद्देनजर पीएम मोदी ने शिक्षा मंत्रलय के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की थी। इसी बैठक में फैसले के बाद ही शिक्षा मंत्रलय ने परीक्षाओं को रद्द और स्थगित करने की घोषणा की है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरों के मद्देनजर सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की थी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, मुझे खुशी है कि 10वीं की परीक्षा रद्द की गई और 12वीं की परीक्षा घ्स्थगित की गई है। 12वीं कक्षा के बच्चों के मन में जो चिंता बनी रहेगी उसको दूर किया जा सकता था। मैं अपील करता हूं कि 12वीं कक्षा के छात्रें को भी आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाए। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट पहले ही जारी की जा चुकी है। बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलनी थी। वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित करने का एलान किया गया था। सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 4 मई से होनी थी। सीबीएसई द्वारा जारी की गई डेटशीट के मुताबिक 6 मई को दसवीं कक्षा के छात्रें के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जानी थी। 10 मई को हिंदी ,11 मई को उर्दू, 15 को विज्ञान, 20 को होम साइंस, 21 मई को गणित और 27 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *