February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नजूल नीति पर शीघ्र निकाला जायेगा समाधानः प्रकाश पंत

देहरादून। उच्च न्यायालय द्वारा नजूल नीति को निरस्त किये जाने को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह गम्भीर है और शीघ्र ही नजूल नीति को लेकर सरकार जनता को राहत देने के लिये प्रयास कर रही है। यह बात वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कही। रूद्रपुर से भाजपा नेता वेद ठुकराल के नेतृत्व में मिले भाजपाईयों को श्री पंत ने बताया कि नजूल नीति को
लेकर कानून विभाग से जानकारी ली जा रही है और शीघ्र ही सरकार इस पर अपनी नीति को स्पष्ट कर जनता को राहत देगी। वित्त मंत्री श्री पंत ने बताया कि इस मामले को लेकर कानूनी मामलों के सचिव से जानकारी ली जा रही है और कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर शीघ्र रास्ता निकाला जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *