February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग हम सबके लिए चिंता का विषय : प्रियंका गांधी

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में अग्निकांड की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर राज्यावासियों से जीव जंतुओं और पेड़ पौधो को बचाने की भाउक अपील की है। सोमवार को श्रीमती प्रियंका ने फेसबुक पर जंगल में लगी हुई आग का वीडियो साझा करते हुए एक पोस्ट में लिखा है कि, “देवभूमि उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग हम सबके लिए चिंता का विषय होना चाहिए। ये भविष्य के लिए चेतावनी है। उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और शक्ति को बनाने में इन जंगलों का महत्वपूर्ण योगदान है। जंगलों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। हम सबको मिलकर टिकाऊ विकास का एक ऐसा मॉडल देना होगा जिसमें जंगल, पहाड़ एवं नदियां सब सुरक्षित रहें एवं उनकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।” गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम मे उत्तराखंड के जंगलो मे आग लगने की घटनाये हर साल बढ़ती जा रही है जिससे जीव जंतुओं के साथ ही वन सम्पदा को भी नुकसान हो रहा है। वन महकमे के पास पर्यापत संसाधन नहीं होने से कर्मचारी आग बुझाने में विफल साबित हो रहे है। ग्रामीणो को जंगलो की सुरक्षा के लिये जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *