February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आईजी ने दिनेशपुर थाने का किया निरीक्षण

दिनेशपुर/रूद्रपुर।आईजी कुमाऊ अजय रौतेला ने आज दिनेशपुर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुछ अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी भी जतायी ।आईजी अजय रौतेला आज दोपहर दिनेशपुर थाने पहुंचे। यहां पहुंचने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। सलामी लेने के बाद आईजी ने थाने में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरक और मालखाने के साथ ही मैस का भी निरीक्षण किया। आईजी ने सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए दायित्वों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी से करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अवैध काम करने वालों के साथ पुलिस की मिलीभगत को गंभीरता से लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, एसपी क्राइम मिथलेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *