February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली खडडे में गिरने से चालक की मौत

काशीपुर। कुंडेश्वरी चैकी क्षेत्र में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली खडडे में गिरने से आज सुबह चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के घटते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक ढकिया नंबर 1 कुंडेश्वरी निवासी मोहन 25 वर्ष पुत्र सूरज आज सुबह खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर खनन लोड करने कोसी की ओर जा रहा था इसी दौरान गांव से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर मार्ग में द्रुतगति चली जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली खîó में जा गिरी। इस दौरान चालक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर ट्राली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही कुचल कर मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। दोनों पुत्र हैं। मृतक दो बहन व तीन भाई हैं भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। रामजीवन पुर में उसकी ससुराल है। हादसे के बाद उसकी पत्नी प्रेमवती तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *