February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर युवक की मौत

काशीपुर। देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। खबर लिखे जाने तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक ग्राम राम नागला उर्फ राम सराय, पोस्ट गढ़ी छजलेट, तहसील कांठ जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी गौरव कुमार 21 वर्ष पुत्र हर स्वरूप मेहनत मजदूरी किया करता है। मृतक के पिता हर स्वरूप ने बताया कि गत रविवार को वह घर से पीपलसाना भोजपुर स्थित बहन के घर जाने के लिए निकला। इसके बाद वह काशीपुर कब और क्यों पहुंचा इसका पता नहीं चल सका। आज सुबह रामनगर रोड पर एस आर एफ फैक्ट्री के पीछे रेलवे लाइन पर उसका क्षत विक्षत हालत में शव लावारिस पड़ा पाया गया। युवक के दोनों पैर कट कर अलग हो गए थे। मृतक की जेब से पुलिस को मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त गौरव कुमार के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने मृतक का टूटा मोबाइल भी बरामद किया है। मृतक के पिता हर स्वरूप ने बताया कि तीन बहनों में वह इकलौता भाई था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि रामनगर में उसके दो मामा रहा करते हैं लेकिन गौरव काशीपुर कब और क्यों पहुंचा इसका ठीक-ठीक पता नहीं चल सका। फिलहाल अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *