February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देवप्रयाग। देवप्रयाग में अनियंत्रित कार खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे है।देवप्रयाग से पहले तीन धारा के पास हुए इस हादसे में कार हाइवे से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य मे जुट गए। कार के गहरी खाई में गिरे होने के चलते बचाव कार्य मे परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार राविवार सुबह कोतवाली श्रीनगर से एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि देवप्रयाग से 1 किमी आगे तीनधारा की ओर एक आल्टो कार नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से एसआई जगमोहन सिंह की अगुवाई में पुलिस और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रेस्क्यू लिए पहुंची। मौके पर पोस्ट ढालवाला से भी एक डीप ड्राइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर पता चला कि एक आल्टो कार अनियंत्रित होने से नदी में गिर हो गयी थी जिसमे 2 लोग सवार थे। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। रेस्क्यू टीम को नदी से शवों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। क्यों कि खाई अत्यंत विकट एवं गहरी है वाहन लगभग 200 मीटर के करीब गिरा हुआ था। मृतकों में 43 वर्षीय खुर्शीद पुत्र राशिद और 33 वर्षीय शाहमुद्दीन पुत्र अब्दुल हाफिज निवासी मोहल्ला गुलाम ओलिया, थाना गंगू, सहारनपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *