October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विदेशी मेहमान पक्षियों की माॅनिटरिंग करेगा ड्रोन

किच्छा। देश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद प्रवासी पक्षियों पर निगरानी रखने के लिए धौराडाम जलाशय पर केंद्र सरकार द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के बाद वन विभाग ने प्रवासी पक्षियों की ड्रोन से माॅनिटरिंग शुरू कर दी है। सर्दी के मौसम आते ही क्षेत्र में विदेशी सैलानी पक्षी की क्षेत्र मंे आमद शुरु हो जाती है, जिसके मद्देनजर तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा बैगुल डाम, धौरा डाम पर देश विदेश से आने वाले सैलानी पक्षियों के आने से होने वाले एवियन इनफ्लूएन्जा के संक्रमण के खतरे की रोकथाम के लिए विदेशी पक्षियों की ड्रोन से माॅनिटरिंग शुरू कर दी। उत्तफ जानकारी देते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि बैगुल, शारदा सागर, नानक सागर और धौरा डाम में ड्रोन के माध्यम से प्रवासी पक्षियों की एवियन इनफ्लूएन्जा के लिए माॅनिटरिंग सप्ताह में दो दिन की जायेगी। जिससे जलाशयों में प्रवास पर आए इन पक्षियों की गतिविधियों को नजदीक से नजर रखी जायेगी। वही डीएफओ ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की एरियल विडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर सघन विश्लेषण किया जायेगा। इससे एवियन इनफ्लूएन्जा के किसी भी प्रकरण के संज्ञान में आने के उपरान्त रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही की जा सकेगी। इसके अतिरित्तफ तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के समस्त रेंजो के स्टाफ द्वारा सतर्कता बनाये रखते हुए अपने समीपस्थ पक्षी बाहुल्य क्षेत्रों में नियमित गस्त शुरू की है। वही अभी तक एवियन इनफ्लूएन्जा ;बर्ड फ्लूद्ध का कोई भी मामला इस वन प्रभाग में प्रकाश में नहीं आया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *