February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कानपुर चिड़ियाघर के सभी पक्षियों को मारने के आदेश!

लखनऊ/कानपुर(दर्पण ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है। लखनऊ चिड़ियाघर के पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस मिलने के बाद चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन बंद कर दिया गया है। बर्ड हाउस में लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं कानपुर चिड़ियाघर में बाड़े के सभी पक्षियों को मारने का आदेश प्रशासन ने दिया है। यहां भी कुछ पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। फिलहाल कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। बता दें यहां पर चार पक्षियों की मौत की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के वायरस मिले हैं। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आसपास के इलाके को रेडजोन घोषित किया गया है। यहां पर प्रशासन और निवासी सभी अलर्ट हो गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने बाड़े के पक्षियों को भी मारने के आदेश चिड़ियाघर प्रशासन को दिए हैं। इस चिड़ियाघर में दो दिनों में दस पक्षियों की मौत हुई थी जिनमें से चार पक्षियों के के सैंपल जांच के लिए लेब्रोटरी भेजे गए थे। वहां से आई रिपोर्ट में चारों पक्षियों में बर्डफ्लू के वायरस पाए गए हैं। कानपुर चिड़ियाघर में बर्ड प्लू की पुष्टि होने के बाद लखनऊ चिडिया घर में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। लखनऊ चिड़ियाघर के बर्ड सेक्शन को बंद कर दिया गया है। इस सेक्शन में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। बर्ड सेक्शन के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। वहां पर अब सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। चिड़ियाघर प्रशासन ने अब भोजन के रूप में जानवरों को चिकेन देना बंद कर दिया है। अब जानकरों को अंडा दिया जा रहा है वह भी 20 मिनट तक उबालने के बाद। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पक्षियों को दवाइयां भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *