February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंगः गभवर्ती हुई किशोरी,जन्म देने बाद नवजात बच्ची की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रूद्रपुर (दर्पण संवाददाता)। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद बढ़ती यौन उत्पीड़न की घटनाओ का शिकार हो रही है। घटनाओं से नाबालिग बच्ची के गभवर्ती होने और फिर बच्ची पैदा होने की घटना ने एक बार फिर समाज को शर्मशार कर दिया है। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में 12 साल की लड़की द्वारा बच्ची को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जन्म के तुरंत बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। वहीं मामले में पीड़िता की मां की ओर से पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद निवासी एक परिवार ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। बताया जाता है कि बीती रात परिवार की 12 साल की लड़की के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने जब लड़की की जांच की तो चिकित्सक भी हैरान रह गये। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि लड़की गर्भवती है। यह बात परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रात को ही लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गयी। सूचना पर महिला एसआई राखी ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान लिये। फिलहाल लड़की कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। उसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले को लेकर ट्रांजिट कैम्प थाना अध्यक्ष केजी मठपाल ने भी परिजनों से पूछताछ की। लड़की के साथ किसने दुष्कर्म किया इस बारे में अभी खुलासा नहीं हुआ है। समाचार लिखने तक पीड़िता की मां मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *