October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग…उत्तराखंड में पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की रैंडम सैंपलिंग शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है,जलाशयों में आने वाले विदेशी परिदों को डरोन की मदद से निगरानी की जा रही है। रोकथाम और बचाव के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिंदा मुर्गों के यह सैंपल एहतियात के रूप में लिए जा रहे हैं ताकि यदि बर्ड फ्लू की मौजूदगी की जरा भी आशंका हो तो उसे स्पष्ट किया जा सके और रोकथाम के प्रयास किए जा सकें। देहरादून में 500 से 40 हजार मुर्गों वाले करीब 80 पोल्ट्री फार्म हैं। जिनमें से ज्यादातर सहसपुर, रायपुर और डोईवाला में स्थित हैं। हालांकि, अभी किसी भी पोल्ट्री फार्म में मुर्गों की मौत का कोई मामला नहीं आया है। उधर, वन विभाग की ओर से कौओं के सैंपल भी जांच को भेजे गए हैं। पोल्ट्री फार्म से मुर्गों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है, जबकि वन विभाग भी कौए और अन्य पक्षियों के सैंपल जांच को भेज रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *