October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्थानीय उत्पादों को अपनाने से ही होगा आत्मनिर्भर भारत साकारः त्रिवेंद्र रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है। हम सभी स्थानीय उत्पादों का प्रयोग करने और देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुत्तफ करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इसे नए वर्ष के संकल्प के रूप में लेने का आ“वान किया है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी। इसके बाद उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत तभी साकार हो सकता है जब हम लोकल उत्पादों को अपनाएंगे। उद्यमियों को भी अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट बनाने होंगे। प्रदेश के युवा आत्मनिर्भर भारत में योगदान कर सकें, इसके लिये राज्य सरकार ने अनेक पहल की है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं को अपना उद्यम शुरू करने के लिए बड़ा अवसर प्रदान करती है। रूरल ग्रोथ सेंटर भी वोकल फाॅर लोकल क ी दिशा में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशावादिता भारतीय संस्कृति की विशेषता है। आने वाला साल निश्चिन्त रूप से हमसभी के जीवन में सुखऔर समृद्धि लेकर आए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *