February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी । राजपुरा में व्याप्त पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय के बाहर खाली बाल्टियों के साथ जोरदार नारेबाजी के प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा राजपुरा में पिछले 6 दिनों से नलकूप खराब है। जिस वजह से जनता पानी के लिये दर-दर भटक रही है। जल संस्थान प्रशासन आंख बंद किए बैठा है। इस दौरान टैंकरों से पेयजल वितरण कराने की मांग की गई। युवा नेता पंकज कश्यप व किरन माहेश्वरी ने कहा विभाग बेहतर गुणवत्ता की मोटर लगाये तकि बार बार टूयबेल खराब न हो जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारु नही होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से ”देश कुमार दीपा खत्री जीत सिंह किरन माहेश्वरी पंकज कश्यप साहिल राज सन्दीप भैसोड़ा फरमान अली ललिता गुप्ता रेखा सिह गीता देबी मनीषा देबी सोनिया देबी सावित्री माहेश्वरी सुशील राॅय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *