February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर ट्रांजिट कैम्प में 12 वर्षीय बालक लापता

रूद्रपुर । संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक लापता हो गयां परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक हारकर परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर ट्रांजिट कैम्प थाने में दी है। संजय मौर्य जबा होली मदर स्कूल के पास गली नं. 6 ट्रांजिट कैम्प में किराये के मकान में रहता है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र सत्यम मौर्य बीती शाम 6 बजे से गायब है। उसकी कई जगह तलाश की गयी लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने लापता बालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *