February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसाः विवाहिता समेत तीन लोगों की मौत, पति गंभीर

अल्मोड़ा । पहाड़ी जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। देर रात सल्ट ब्लॉक के नैकुचिया रणथंबल में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक नवविवाहिता भी शामिल थी जिसकी बीते महीने ही शादी हुई थी। वहीं नवविवाहित महिला का पति गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है। अल्मोड़ा के सल्ट ब्लॉक के नैकुचिया रणथंबल में एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक 22 साल की नवविवाहिता समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, एक व्यत्तिफ़ गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, डीएल नंबर की एक वैगनार कार सोमवार देर शाम सल्ट के रणथंबल से शशिखाल खमाड़ को आ रही थी। इस हादसे में चालक सुरेंद्र राम (55), आलम सिंह (62) और पार्वती देवी (22) की मौके पर ही मौत हो गई- जबकि महेश कुमार बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक वैगनार कार सोमवार देर शाम सल्ट के रणथंबल से शशिखाल खामाड़ की तरफ आ रही थी तभी खमाड़ पहुंचने से पहले ही नैकुचिया रणथंबल मोटर मार्ग में कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसमे तीन की मौत हो गई। मृतकों में 22 वर्षीय महिला भी शामिल है जिसका विवाह बीते महीने नवंबर में ही हुआ था।महिला का पति सुरेश कुमार घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *