February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा, 10 मोबाइल बरामद किये

रुद्रपुर। डीडी चैक के पास बीते दिनों मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को चोरी के दस मोबाइलों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बता दें दो दिसंबर की रात अज्ञात चोर ने डीडी चैक स्थित पुजारा मोबाइल टेलीकाॅम की दुकान की छत काटकर 50 हजार से अधिक के मोबाइल चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया था। जांच में जुटी पुलिस ने आस पास के सीसी टीवी कैमरे खंगाले और सर्विलांस की मदद भी ली। रविवार की देर रात बाजार चैकी पुलिस इंचार्ज अनिल पंत ने रामपुर रोड से शाहरुख निवासी वार्ड 17 खेड़ा को चोरी के 10 नए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दुकान में चोरी करने की बात कबूल की। पकड़ने वाली टीम में कांस्टेबल दीपक कुमार, कृष्णा नेगी व एसओजी टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *