February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने बगवाड़ा क्षेत्र में खंगाला बंद मकान, लाखों का माल पार

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। चैकी बगवाड़ा क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर लिया। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक किच्छा रोड बगवाड़ा भट्ट निवासी संतोख सिंह ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों परिवार के साथ कालागढ़ रिश्तेदारी में गये। घर में ताला लगा था। गुरुवार को वह लोग घर पहंुचे तो घर के दरवाजा खुले मिले। उन्होंने बताया कि घर के अंदर घुसे तो सामान बिखरा पड़ा और अलमारी भी खुली पड़ी। उन्होंने बताया कि अलमारी से चोर सोने की हार,चेन,मांग का टीका,अंगूठी,झुमकी,बालियां और चांदी की पायतें समेत 6हजार की नगदी आदि सामान चोरी कर ले गये। मकान मालिक ने पुलिस से चोरों की गिरफ्तार कर सामान बरामदगी की मांग की। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मौका मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। आस पा लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जायेंगे। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *