February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गदरपुर । नगर के राजकीय इंटर काॅलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र मदन लाल निवासी सीतारामपुर थाना क्षेत्र केलाखेड़ा अपने चचेरे भाई 23 वर्षीय संजय कुमार पुत्र रमेश सैनी निवासी रतनामड़ैया के साथ केलाखेड़ा से दिनेशपुर की ओर आ रहा था। नगर के राजकीय इंटर काॅलेज के सामने अज्ञात वाहन से बाइक सवार युवकों की भिड़त हो गई। वाहन की भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि संजीव पुत्र मदन लाल की मौके पर ही मौत हो गई वही संजय पुत्र रमेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। जहा स्थानीय लोगो द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुचाया गया।जहाँ वरिष्ठ डाॅ अंजनी कुमार द्वारा संजीव को मृत घोषित कर दिया वही घायल संजय का प्रथम उपचार कर 108 से हायर सेंटर भेज दिया गया।मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुच गए जहाँ उनका रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *