February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गाबा ने की कल भारत बंद का समर्थन करने की अपील

रूद्रपुर । कांग्रेसी नेता सुशील गाबा ने कहा कि आज पूरे देश में किसान केंद्र सरकार की नीतियों से त्रस्त होकर दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ समस्त समाज के लोग व्यापारी, छात्र , युवा, मजदूर, मातृशत्तिफ भी अब एकजुट हो चुकी है। यह आंदोलन अब केवल किसान आंदोलन ना रहकर एक व्यापक जन आंदोलन बन चुका है। इस आंदोलन के अंतर्गत कल 8 दिसंबर को संपूर्ण भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसके तहत रुद्रपुर में भी बाजार बंद रखा जाएगा। सभी युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रातः से ही अपनी डड्ढूटी संभाल लेंगे और बाजार बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से हाथ जोड़कर निवेदन भी करेंगे। यह पूरा बाजार बंद गांधीवादी तरीके से किया जाएगा क्योंकि किसान और व्यापारी सब हमारे ही समाज के अंग है। कांग्रेसी नेता सुशील गाबा ने समस्त व्यापारी समाज से अपील की कि वह कल 8 दिसंबर को अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर इस व्यापक जन आंदोलन को अपना सहयोग और समर्थन दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *