February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नशेड़ियों ने गर्भवती महिला से की मारपीट

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में भाई दूज मनाने मायके आई नवविवाहिता के साथ शराब के नशे में चूर पड़ोसियों ने बुरी तरह मारपीट की। पीड़िता लगभग 4 माह के गर्भ से बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर उसने आरोपियों को पकड़कर देर शाम उन्हें छोड़ दिया। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर खड़कपुर देवीपुरा निवासी कमानी सिंह पुत्र लीलाधर ने बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री लता पत्नी आकाश भाई दूज बनाने के लिए पिछले दिनों मायके आई। आरोप है कि गत मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शराब के नशे में चूर होकर गाली गलौज शुरू कर दिया। जब लता ने इसका विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इस घटना में नवविवाहिता को गंभीर चोट आई। बताया जा रहा है कि मारपीट की शिकार विवाहिता 4 माह के गर्भ से है। आरोपियों द्वारा उसके पेट पर लात मारने से उसकी हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने मामले की तहरीर आईटीआई थाना पुलिस को दे दी लेकिन इसके बावजूद आरोपी खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
महिला ने गटका कीटनाशक
काशीपुर। महिला ने आज सुबह मामूली बात पर कीटनाशक निगलकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया। पता चला है कि ग्राम गोपीपुरा निवासी सत्यवीर सिंह की 32 वर्षीया पत्नी कवलजीत कौर सुबह दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। पति ने जब उसे रोका तो गुस्से में आकर महिला ने घर में रखा कीटनाशक घटक लिया। हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *