February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब द्वारा संचालित विद्यालयों के रित्तफ पदों पर शीघ्र होगी नियुत्तिफ

नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब द्वारा संचालित गुरु नानक इंटर काॅलेज गुरु नानक बालिका इंटर काॅलेज में रित्तफ पदों पर शीघ्र नियुत्तिफ की जाएगी।नियुत्तिफ प्रक्रिया के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्याे तथा प्रबंधको को अधिकृत किया गया है। सोमवार को गुरु नानक इंटर काॅलेज के सभागार में गुरु नानक इंटर काॅलेज तथा गुरु नानक बालिका इंटर काॅलेज की शिक्षा प्रबंध समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दोनों विद्यालयों के विकास कार्यों के अनेक प्रस्ताव पारित किए गए साथ ही दोनों विद्यालयों में रित्तफ पदों पर शीघ्र नियुत्तिफ की प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा की गई। बैठक में निवर्तमान शिक्षा प्रबंध समिति द्वारा निलंबित किये गये प्रधानाचार्य तरसेम सिंह को सवेतन वहाल करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। दोनों विद्यालयों में रित्तफ सभी पदों पर प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा प्रबंधकों को अधिकृत किया गया। बैठक में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार्यवाहक महासचिव धन्ना सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, प्रबंधक कुलदीप सिंह पन्नू, हरभाग सिंह, महेंद्र सिंह, तरसेम सिंह, रविंदर कौर, पाल सिंह, प्रगट सिंह, हरविंदर सिंह, जसवंत सिंह, प्रीतम सिंह चावला, जरनैल सिंह, डाú प्रशांत विश्वास, जसविंदर कौर, मनीष गंगवार, हरजिंदर कौर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *