Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का जोरदार स्वागत

देहरादून । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे गये है। मंगलवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाॅलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचकर प्रदेश प्रभारी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। पहली बार प्रदेश आगमन पर कांग्रेस प्रभारी के स्वागत को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक रंजीत रावत समेत काफी संख्या में पार्टी नेता पहुंचे। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के लिए हुए रवाना। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून स्थित राजीव भवन पहुंचे। वह तीन दिनी दौरे पर पहली बार देहरादून पहुंचे है। प्रदेश में पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी प्रारम्भ कर दी है। देवेंद्र यादव के दौरे को इस लिहाज से अहम माना जा रहा है। तीन दिन तक पार्टी चुनाव को लेकर ब्लाॅक स्तर से लेकर जिलों और राज्य स्तर पर रणनीति तैयार करेगी। प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर देवेंद्र यादव बंद कमरे में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद एआईसीसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *