February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर। रामनगर के कोसी बैराज पर खुदकुशी करने के लिए एक व्यत्तिफ बैराज के ऊपर चढ़ गया। इससे पुतलस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। कोसी बैराज पर बनी पुलिस चैकी के पुलिस कर्मियों ने जब उसे नीचे उतरने को कहा तो नहीं उतरा। सिपाही की सूचना पर कोतवाली से मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस के जवान पहुंचे उन्होंने अलग अलग टीम बनाकर जान जोखिम में डालकर कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक मान सिंह निवासी थला मनराल थाना सल्ट जनपद अल्मोड़ा आज आत्म हत्या के इरादे से कोसी बैराज के ऊपर चढ़ गया। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं अग्निशमन दल कोसी बैराज पहुंच गया आनन-फानन में कोसी बैराज के दोनों छोर यातायात रोककर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर राम सिंह को बैरोज से नीचे उतारा। बताया जाता है कि उत्तफ व्यत्तिफ अपने पारिवारिक क्लेश के चलते तनाव में था। उसकी एक पुत्राी का विवाह भी रामनगर में हुआ है। सूत्रा बताते हैं कि शनिवार को वह अपनी पुत्राी के यहां भी गया था वहां भी उसका विवाद किसी बात को लेकर हो गया था जिसको लेकर वह काफी तनाव में था और उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का निर्णय लिया था। मामले में कोतवाली के एसआई हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तफ व्यत्तिफ से कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *