February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहींः अजय

मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए सौंपी जिम्मेवारियां
रूद्रपुर। कार्यकर्ताओं को जनसंघ और भाजपा के इतिहास की जानकारी देने और उन्हें पार्टी की रीति नीतियां बारीकी से समझाने के लिए भाजपा आगामी 28 अक्टूबर से 11नवम्बर तक मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। पार्टी ने जिले में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में बुधवार को किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिले भर के मण्डल अध्यक्ष विधानसभा पालक एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री ;संगठन द्ध कुमऊ संगठन मंत्री मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, राजकुमारी गिरी, मेयर रामपाल,जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, हिमांशु बिष्ट आदि ने भारत माता, डाॅ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को मण्डल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए जिम्मेवारियां सौंपी गयी और उन्हें आयोजन के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री ;संगठनद्ध अजय ने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक का भाजपा का सफर स्वर्णिम रहा है। पार्टी ने राष्ट्रहित की सोच के साथ संगठन को आगे बढ़ाया है इसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है। महामंत्री संगठन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम इतिहास और पार्टी की रीति नीतियों की जानकारी हर कार्यकर्ता को होनी चाहिए। इसीलिए मण्डल स्तर पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी का इतिहास बताया जायेगा। जनसंघ से अब तक सफर से कार्यकर्ताओं को बारीकी से रूबरू कराया जायेगा कि कैसे पार्टी यहां तक पहुंची। महामंत्री ;संगठन द्ध ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजनैतिक पार्टियां धरना प्रदर्शन, आंदोलनों और चुनाव लड़ने तक ही सीमित रहती हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी इन सब राजनैतिक दलों से अलग है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है। भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व एवं भारत के लोगों में देश की सेवा की भावना जागृत करने के लिए संगठन बनाया गया है। अखण्ड और स्वावलम्बी भारत भाजपा का संकल्प है। शहीद वीरों के सपनों का भारत बनाने के लिए भाजपा संकल्पित है। अजय जी ने कहा वैसे तो ये सब जानकारियां किताबों से भी प्राप्त हो जाती हैं लेकिन प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से इस तरह की जानकारियां अनुभव में शामिल हो जाती है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति और उद्देश्यों की जानकारी मिलती है और सेवाभाव की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा राजनैतिक पार्टियों में सत्ता का भोग करने का उद्देश्य रहता है लेकिन हमारा जो उद्देश्य है वो पार्टी के कार्यकर्ता को देश के प्रति जिम्मेवार नागरिक के रूप में तैयार करना है। महामंत्री संगठन ने कहा भाजपा में शामिल होने वाला व्यक्ति किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि एक विचारधारा से जुड़ता है। महामंत्री ;संगठनद्ध ने कहा कि संगठन की भावना को जानना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आवश्यक है तभी वह सही मायने में पार्टी की विचारधारा से जुड़ सकता है। केवल पार्टी की सदस्यता लेना ही काफी नहीं है बल्कि पार्टी की मूलभावना से जुड़ना उससे भी ज्यादा जरूरी है। इसीलिए सत्र में सभी कार्यकर्ताओं उपस्थिति अनिवार्य की गयी है। उपस्थिति की सूचना हाईकमान तक भी जायेगी। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के दौरान सुझाव पेटिका भी रखी जायेगी। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी और सरकार को अपनी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह आकांक्षा है कि कार्यकर्ताओं की सोच ये नहीं होनी चाहिए कि आज हमारी सरकार है कल दूसरी पार्टी की सरकार होगी बल्कि मन में ये संकल्प रखना होगा कि अब हमें इस तरह से कार्य करना है कि 50 साल तक सत्ता में रहकर कार्य करने की क्षमता हमारे अंदर होनी चाहिए। चिंतनशील और निष्ठावान कार्यकर्ता ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाओं से ही तैयार होते हैं जो आगे चलकर देश सुनहरे भविष्य में अहम भूमिका निभाते हैं। संचालन जिला महामंत्री विवेक सक्सेना एव हिमांशु बिष्ट ने किया । कार्यशाला में मण्डल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां सौंपी गयी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्षा राजकुमारी गिरि, कुमांयू संगठन मंत्री मनोज सिंह, मेयर रामपाल सिंह, कमलेन्द्र सेमवाल,महामंत्री विवेक सक्सेना,हिमांशु बिष्ट, महिला जिलाध्यक्ष शेली फुटेला ललित मिगलानी ईश्वरी प्रसाद राठौर, गजेन्द्र प्रजापति, अमित नारंग, योगेश वर्मा, ,दिनेश भाटिया, राकेश सिंह,सुनील यादव, हरीश भट्टð, भुवन जोशी राधेश शर्मा,सुनील यादव, शालिनी वोरा आदि भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *