February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निशंक बोलेः कांग्रेस ने किया गुमराह,उत्तराखंड में 8-54 लाख किसान लाभान्वित

DJLÀF¼·FF¿F SFZO dÀ±F°F ¸FedO¹FF ÀFZÔMXS ÀF·FF¦FFS ¸FZÔ ´FÂFIYFSFZÔ ÀFZ ½FF°FFÊ IYS°FZ IZY³ýie¹F dVFÃFF¸FÔÂFe OFG S¸FZVF ´FFZ£FdS¹FF»F d³FVFÔIY QFEÔÜ ÀFF±F ¸FZÔ ·FFªF´FF ´FiQZVF ¸FWF¸FÔÂFe SFªFZVF ·FÔOFSXe ¶FFEÔÜ ªFF¦FS¯F

देहरादून, ( उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)।केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ- रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को गुमराह करने का काम किया है। निशंक ने कहा संसद में पारित कृषि विधेयकों के कानून बनने से किसानों की आय दोगुनी होगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कृषि बिल के विरोध को दोगली राजनीति बताया। देहरादून के सुभाष रोड स्थित मीडिया सेंटर में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर रमेश पोखंरियाल निशंक ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान निशंक कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध को दोगली राजनीति करार दिया। साथ ही कहा कि इससे एमएपी और मंडिया ऽत्म नहीं होंगी। न ही मंडियों को बंद किया जा रहा है, लेकिन आगे किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेचने की होगी आजादी। ये किसानों को मजबूत करने के लिए उठाया गया कदम है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश लगातार विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखंरियाल निशंक ने बताया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 8-54 लाऽ किसान लाभान्वित हुए हैं। इस निधि में 851-01 करोड़ पैसा लाभार्थियों के खते में गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कृषि सुधारों से संबंधित तीन विधेयकों को किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने वाला बताया। साथ ही उन्होंने उत्तराऽंड में भी कृषि विभाग की फ्रलैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना में राज्य में 1856 किसान जुड़े। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में 76 किसान जुडेघ् हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 2016-19 से 2019-20 तक 8,88,258 किसान जुड़े हैं। इस अवधि में बीमा कंपनी को 298-67 करोड़ का प्रीमियम प्राप्त हुआ। 2,18,297 किसानों को बीमा कंपनी ने 139-27 करोड़ रुपये का क्लेम दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में वर्ष 2020-21 के सापेक्ष कुल 33-33 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इसके अतिरित्तफ़ चार विकास बोर्ड के लिए 15-63 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। ई-नाम प्लेटफार्म पर कुल 102-80 करोड़ का बिजनेस हुआ। अब तक राज्य के कुल 7254 किसानों ने इस योजना में भागीदारी की है। कस्टम हाइरिग सेंटर फार्म मशीनरी बैंक 1441 को वितरित किया गया। इससे 11250 किसान लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में जैविक कृषि से आच्छादित क्षेत्रफल 1-54 लाऽ हेक्टेयर है। कुल लाभार्थी किसानों की संख्या 3-08 लाऽ है। स्वॉयल हेल्थ कार्ड प्रदेश के सभी 8-81 लाऽ किसानों को वितरित किए गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि सुधारों के साथ ही नई शिक्षा नीति समेत ऐसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। आजादी से आज तक ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लेने में कांग्रेस हिचकती रही। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ- रमेश पोखंरियाल निशंक के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश भंडारी और राजपुर विधायक खजान दास भी मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *