February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहुल और प्रियंका की गिरफ्तारी से उबाल

रूद्रपुर/किच्छा/नानकमत्ता/ रामनगर। हाथरस की बेटी के बर्बर हत्या कांड तथा उनके परिजनों के आंसू पोंछने जा रहे राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्की गिरफ्तारी एवं मुकदमा किए जाने के खिलाफ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु एवं कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीडी चैक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर यूपी सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया । एकत्रित कांग्रेसियों ने यूपी सरकार मुर्दाबाद, हाथरस की बिटिया को इंसाफ दो, तानाशाही नहीं चलेगी के जबरदस्त नारों के साथ जमकर प्रदर्शन किया । युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु ने कहा कि हाथरस की बेटी दरिंदों की दरिंदगी, ईलाज के अभाव व सिस्टम की काहिली के कारण दम तोड़ गई। इस बर्बर हत्याकांड से पूरा देश बेहद रोष एवं शोक में है। उत्तर प्रदेश का सरकारी सिस्टम लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रहा है, वहीं आधी रात को बिना परिजनों की सहमति के धार्मिक मान्यताओं तक को ध्वस्त करते हुए पीड़िता का अंतिम संस्कार कर देना यह दिखाता है कि यूपी पुलिस अपनें हाकिमों को खुश करने के लिए मानवता को तार तार कर रही है। हाथरस की बेटी के परिजनों के आंसू पोंछने जा रहे राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस द्वारा धक्का-मुक्की, उन पर मुकदमे लादना और उनकी गिरफ्तारी करना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनी नाकामी पर पर्दा डालने का एक प्रयास है। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय मण्डल ने कहां कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाजों को दबाना अहंकार की निशानी है। हाथरस से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर राहुल गांधी व श्रीमती प्रियंका गांधी को जबरन रोका गया। यूपी पुलिस के ऊपर से लेकर नीचे तक के सभी अधिकारियों ने अपने हकीमों को खुश करने के लिए निहत्थे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर जबरन लाठीचार्ज किया। राहुल गांधी को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया गया । इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा, युवक कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष कौशल विश्वास, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष बंटी मंडल, विकास विश्वास, पूर्व छात्रसंघ सचिव अभीजीत पाठक,पूर्व उपाध्यक्ष जावेद अख्तर सतनाम सिंह,राजेश तनेजा,समीर अली फारुकी, जाॅनी चंडालिय, पवित्र मंडल, अमित विश्वास, मानस बैरागी, राघव सिंह, राकेश यादव, रहीम अंसारी, भूपेंद्र कुमार, नितिन शाही, नारद, इमरान खान, गौतम घरामी, आदि सहित दर्जनों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष बंटी मण्डल नें किया। किच्छा-हाथरस जाने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गाॅधी एवं प्रियंका गाॅधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गयी बदसलूकी के विरोध में कांग्रेस नगर कमेंटी द्वारा महाराणा प्रताप चैक पर एकत्र होकर भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, संजीव कुमार सिंह व बंटी पपनेजा ने कहा कि भाजपा दमनात्मक नीतियों के तहत कांग्रेस की आवाज को दबाने का काम कर रही जो न्याय संगत नही है, जनता भाजपा की नीतियों को पहचान चुकी है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देश को बेहतर बनाने का काम करेगी। पुतला दहन करने वालो में राजकुमार बजाज, जगरुप सिंह गोल्डी, मंगली प्रसाद, दुर्गेश गुप्ता, हसीब अहमद, गणेश उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों की अनुशान तथा नियमों का उल्लघन साफ दिखा। इस दौरान पार्टी यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष के इंतजार में कार्यक्रम को कुछ समय विलम्ब से किया गया। वही दूसर ओर पदाधिकारियों द्वारा कोरांेना संक्रमण के दौरान मास्क तथा शोसल डिस्टैेंस के नियम का भी खुल कर उल्लघन किया गया। इस क्रम में नगर पालिका के सभासद सहित सभासद पति एवं व्यापारा मंडल पदाधिकारी भी मौके पर बिना मास्क के कार्यक्रम में शिरकत करते दिखने पर मामला चर्चा का विषय बना गया। नानकमत्ता-हाथरस जा रहे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं महासचिव प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की से आक्रोशित युवा कांग्रेस ने नगर के मुख्य चैराहे पर योगी सरकार का पुतला दहन किया। नगर के मुख्य चैराहे पर युवा विधानसभा अध्यक्ष चंचल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नगर अध्यक्ष मलूक सिंह खिंडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बुरी तरह से असफल हो गई है। देश में खुलेआम भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है जो कि सरासर गलत है। विधानसभा अध्यक्ष चंचल ने कहा है कि योगी सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, विधानसभा प्रभारी रिजवान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, नरेंद्र सिंह पिंटू, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, मुख्तियार सिंह, प्रकाश सिंह, आदि लोग मौजूद थे। रामनगर- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुई घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पार्टी के राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को परिवार से ना मिलने व उनकी गिरफ्तारी करने के साथ ही कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करने के विरोध में रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया।इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश हरबोला ,ब्लाॅक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, विनय पडालिया, वीना रावत , सतेश्वरी रावत ममता आर्य, सभासद विमला आर्य, दिनेश लोहनी ,डाॅ निशांत पपनै, दीप पांडे ,धारा वल्लभ पांडे, सुमित शर्मा ,दीपक भट्टð ,सुमित तिवारी, मोइन खान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *