February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्य सरकार की ओर से बीसीसीआई को पूरा सहयोग : त्रिवेन्द्र

देहरादून। उत्तराखंड में क्रि केट गतिविधियों को लेकर बनाई गई बीसीसीआई की कॉन्सेंसस कमेटी की बैठक मंगलवार होगी। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बीसीसीआई के प्रो.रत्नाकर शेट्टी, राहुल जोहरी एवं रुचित मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट की। बीसीसीआई के सदस्यों ने बताया कि उत्तराखण्ड में क्रि केट की गतिविधियों के संचालन के लिए मंगलवार को कान्सेंसस कमेटी की बैठक होगी। अगले एक साल में उत्तराखंड के प्रत्येक जिलों में जाकर युवाओं के क्रि केट टैलेंट को देखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का क्रि केट में जुनून है। प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है। क्रि केट के लिए अच्छा प्लेटफार्म एवं कोच मिल जायेंगे। प्रदेश से काफी युवा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रि केट जगत में ख्याति प्राप्त कर सकते है। क्रि केट में प्रतिभाओं को आगे लाने में राज्य सरकार की ओर से बीसीसीआई को पूरा सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी क्रिकेट संघों से अपील की है कि उत्तराखंड में क्रि केट के बेहतर भविष्य के लिए सभी एक मंच पर आगे आयें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *