October 29, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गूल किनारे कू़डे का ढेर जमा करने पर व्यापारियों का पारा हाई

काशीपुर। कटोराताल पुलिस चैकी के सामने से होकर निकल रही लक्ष्मीपुर माइनर के पास आज सुबह निगम के सफाई कर्मचारियों ने कूड़े का ढेर जमा कर दिया। स्थानीय व्यापारियों समेत मोहल्ले वासियों को जैसे ही इसका पता चला वह गुस्से से लाल हो उठे। विरोध प्रदर्शन के बीच मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में वहां से कूड़ा समेट कर अन्यत्र ले जाया गया। निगम की इस कारस्तानी से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। ज्ञातव्य है कि कटोराताल चैकी के ठीक सामने से होकर निकल रही लक्ष्मीपुर माइनर ;गूलद्ध के किनारे निगम द्वारा अनाधिकृत तरीके से कूड़ा जमा किया जाता था जिसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों समेत मोहल्लेवासियों का जीना मुहाल हो गया था। यही नहीं बल्कि जमा कूड़े के ढेर के कारण नाला भी अक्सर चैक होता था जिसकी वजह से जलभराव समेत तमाम तरह की दिक्कतें पैदा होती थी। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार इस मामले में शिकायत करने पर निगम प्रशासन ने अनाधिकृत कूड़ा घर को वहां से हटाकर साफ सफाई करा दी। लंबे समय बाद आज नगर निगम की कूड़ा गाड़ी सुबह कूड़े का ढेर लेकर वहां पहुंची और गूल किनारे एक बार फिर से कूड़ा जमा कर दिया। आसपास के व्यापारियों को जब इसका पता चला तो वह आगबबूला हो उठे। निगम प्रशासन को तमाम खरी-खोटी सुनाते मोहल्ले वासियों ने मौके पर जमा होकर जब इसका विरोध किया तो निगम के अधिकारी ने मामला संज्ञान में लिया और कुछ ही देर में कूड़ा गाड़ी कूड़े के ढेर को वापस ले गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *