October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विल्डर्स का आफिस तहस- नहस,6 के खिलाफ मुकदमा

तोड़ फोड़ करने वालों पर चोरी और अश्लील हरकतें करने का भी आरोप
रुद्रपुर। काशीपुर रोड पाॅम ग्रीन कालोनी निवासी महिला विल्डर्स ने 6 लोगो के खिलाफ पुलिस में कार्यालय को तहस नहस,सामान चोरी करना,विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की देने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला विल्डर्स ने उक्त लोगो पर अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। पाॅम ग्रीन निवासी बिल्डर प्रिया शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि काशीपुर रोड पाॅम ग्रीन कालोनी में उसका कार्यालय है। शनिवार की रात को अवतार सिंह,विरेन्द्र सिंह, विनय अग्रवाल,भूपेश अग्रवाल,रोताश अग्रवाल,विजय गावा उसके कार्यालय में घुस आये और कार्यालय में रखा कीमती सामान को चोरी कर लिया। बाद में कार्यालय को तहस नहस कर दिया। सूचना पर वह मौकेे पर पहंुची। आरोप है कि उक्त लोगो ने उससे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विल्डर्स का यह भी आरोप है कि उक्त लोगो ने उससे अश्लील हरकत करने लगे। विल्डर्स ने उक्त लोगो के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्टð ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकप्रा दर्ज कर लिया है और विवेचना एसएसआई कुलदीप अधिकारी को सौंपी है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *