Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिविर में दर्जनों भाजपाईयों ने किया रक्तदान

रुद्रपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य ममें मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज पुराना जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों भाजपाईयों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज पांचवे दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित की सोच के साथ भारत को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का देश को नेतृत्व मिलना हर देशवासी के लिए गोरव की बात है। इस दौरान सभी ने पीएम नरेंद्र्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक गोपाल पटेल, सुरेश कोली, हरविंदर सिंह, चुघ, मण्डल अध्यक्ष सुशील यादव नीटू, राकेश सिंह, सुनील कुमार, प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा, महेश कोली, पिंटू पाल, रोशन अरोरा, रजनी कोली, ललित बिष्ट, धर्मेंद्र आर्य, धर्म कोली, राम किशन कोली आदि सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *