February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

रूद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग निर्माण में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाने की कोशिश पर आज मुहल्ले के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त किया। बता दें पिछले कई दिनों से ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग पर नाला और सड़क निर्माण का काम चल रहा है। नाला निर्माण की जद में आ रहे अतिक्रमण को आज जब नगर निगम कर्मचारी हटाने लगे तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिसके चलते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गयी। जिस पर नगर निगम के कई अधिकारियों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को शांत किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में मौके पर जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस दौरान मौके पर नगर निगम के जजेई सुरेश कुमार, अजय बंसल, एसएनए सत्यपाल सिंह,ड्राफ्टमैन राम सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *