February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद महिला की मौत

रूद्रपुर। प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर एक महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। निजी क्लीनिक में नार्मल डिलीवरी के बाद 28 वर्षीय महिला की तबियत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गयी। मौत की खबर के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। वही परिजन निजी क्लीनिक के डाॅक्टर के खिलाफ पुलिस में तहरीर देेने की तैयारी कर रहे है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्रा की प्रीत विहार की रहने वाली एक महिला की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। हालाकी नवजात शिशु ठीक है। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कल देर रात आरती को दर्द हुआ था। जिसके बाद परिजन उसे रम्पुरा निजी क्लिनिक में ले गए। जहा पर डाॅक्टर ने उसे भर्ती कर दिया गया। आज सुबह आरती ने बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद 9 बजे उसकी तबियत खराब होने लगी। तबियत खराब होने के बाद डाॅक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ले आये। जहा पर डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद महिला के मायके पक्ष द्वारा पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला की पाँच वर्ष की बेटी भी है। वही पति नरेश पाल ने बताया कि कल देर रात आरती को प्रसव पीड़ा होने पर उसे निजी क्लिनिक में ले जाया गया। जहा पर आज उसने नार्मल डिलीवरी में एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहा पर उसकी मौत हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *