February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाठी डण्डों और ध्रदार हथियारों से हमला कर दो लोगों को किया घायल

रूद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में आध् दर्जन से अध्कि लोगों ने लाठी डण्डों और ध्रदार हथियारों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। मामले में सात लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आदर्श इंद्रा बंगाली कालोनी र्वाउ 35 निवासी शिवदास मल्लिक ने बताया कि मंगलवार की शाम उसके भांजे राजा विश्वास को मुहल्ले के ही कुछ युवकों ने आईडीएल फिटनेस जिम के पास बुला लिया और बिना कारण उससे मारपीट करने लगे। शिवदास के मुताबिक राजा विश्वास ने उसे फोन करके इसकी जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा तो उक्त लोग गउसके साथ भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। वहां से किसी तरह जान बचाकर जब वह घर पहुंचे और मारपीट करने वाले युवकों के घर में शिकायत करने जाने लगे तो उक्त लोगों ने मंदिर प्रांगण के बाहर फिर उन्हें घेर लिया और लाठी डण्डों और ध्रदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में शिवदास मल्लिक और राजेश बैरागी घायल हो गये। शोर शराबा होने पर लोगों ने बीच बचाव करके उनकी जान बचाई। शिवदास ने मामले में मिलन विश्वास सहित सासत लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *