February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सितारगंज में फिर मिले सोलह कोरोना पाॅजीटिव

सितारगंज। नगर के वार्ड संख्या एक चिन्ती मझरा में एक साथ 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही संक्रिमतों को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। वार्ड संख्या एक चिन्ती मझरा में कुछ दिन पहले दो लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने संक्रिमतों के आसपास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सील कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां 12 अगस्त पर सैम्पलिंग की थी। जो सैम्पल लिये गए हैं उनमें से 16 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। संक्रिमतों में आठ महिलाएं और आठ पुरूष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *