February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जम्मू कश्मीर। देश के लिए सीमा से एक ओर बुरी खबर है। जी हां बता दें कि आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है जिसका शव भी बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एक बार फिर मुठ भेड़ हुई। पुलवामा जिले के कामराजीपोरा में सेब के बागान में बुधवार सुबह करीब दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया गया है। एनकाउंटर के दौरान एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। जानकारी मिली है कि एनकाउंटर के दौरान एक जवान घायल हो गया था, जिसे तुरंत श्रीनगर के 92 बेस आर्मी हाॅस्पिटल में पहुंचाया गया। इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया। इसके अलावा एक और जवान के घायल होने की खबर है। उसका इलाज चल रहा है। पूरे इलाके में सर्च आॅपरेशन जारी है। सेना में मारे गए आतंकी की पहचान आजाद अहमद लोन के रूप में की है जो की पुलवामा के ही लेलहर का रहने वाला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *