August 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर। बीते दिनों एक सीपीयू कर्मी के कोरेाना पाॅजिटिव पाये जाने के बाद आज सीपीयू इंचार्ज के भी संक्रमित पाये जाने से एक बार फिर हड़कम्प मच गया है। बता दें बीते दिनों एक सीपीयू कर्मी की तबियत खराब होने पर उसका टेस्ट कराया जिसमें वह कोरोना पाॅजिटिव पाया गया। जिसके चलते सीपीयू के सभी कर्मचारियों को पुलिस लाईन में क्वारंटाइन कर दिया गया था और सभी सीपीयू कर्मियों के सेंपल भी लिये गये थे। आज सेंपलों की जांच रिपोर्ट आई तो उसमें सीपीयू इंचार्ज की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव पायी गयी। जबकि कई अन्य सीपीयू कर्मियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *