February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ठुकराल और गावा ने किया टाइल फर्श का लोकार्पण

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पंजाबी महासभा द्वारा साढ़े पांच लाख रूपये की लागत से शमशान घाट परिसर में निर्मित की गई टाइलों का मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल एवं कार्यक्र्रम अध्यक्ष हिमांशु गावा ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने पंजाबी महासभा द्वारा किये जा रहे समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों को अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन करना चाहिए तभी ऐसे संगठनों का समाज को समुचित लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक समाज की सेवा होना चाहिए। सेवाभाव में पंजाबी महासभा हमेशा अग्रणी रही है। विधायक ठुकराल ने कहा कि शमशान घाट में टाइलें लगाये जाने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इसे पूर्व वहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक ठुकराल और कार्यक्रम अध्यक्ष हिमांशु गावा का महासभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला अध्यक्ष हरीश जल्होत्र ,महामंत्री सुधांशु गाबा,कुमाऊँ प्रभारी अशोक छाबड़ा, युवा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ,जिला संरक्षक वेद मुंजाल, जिला महामंत्री मनीष छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष गुरदीप गाबा,जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह छीना, जिला उपाध्यक्ष पंकज कालरा, जिला उपाध्यक्ष तजेंद्र सिंह लाटू ,महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र मिîóा,महामंत्री वीरेंद्र सुखीजा, प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र अरोरा ,प्रदेश संरक्षक बलदेव राज छाबड़, जिला संरक्षक वेद मुंजाल, जिला महामंत्री मनीष छाबड़ा,राम सिंह बेदी, बलजीत सिंह गावा, जेबी सिंह, राजकुमार फुटेला, सुरमुख सिंह विर्क, ओमप्रकाश अरोरा, महेश बब्बर, तिलकराज घई, विजय जग्गा, नरेन्द्र अरोरा, पंकज कालड़ा, रौनिक नारंग, सुरेन्द्र मिड्डा, जतिन नागपाल, हिमांशु मिड्डा, तजिंदर सिंह जोहल, रवि खुराना, प्रदीप अरोरा, शैलेन्द्र चिलाना, अशोक छाबड़ा, कपिल कटारिया, पवन नारंग, गौरव झाम, सोनू खुराना, मनोज छाबड़ा, प्रमोद शर्मा, सन्नी धवन, विशाल भुड्डी, डा- आशुतोष पंत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *