Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर में 23 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। महामारी के तेजी से फ़ैलते खतरे को लेकर यहाँ लोगों के चेहरे फ़क पड़े हैं। देर रात काशीपुर में 23 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। यह रिपोर्ट एनसीडीसी दिल्ली से देर रात आई है। इन सभी के सैंपल 10 जुलाई को लिये गये जिनकी रिपोर्ट 12 जुलाई की देर रात आयी। एनएचएचएम के उपनिदेशक तथा जिला कोरोना नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि गत रविवार को काशीपुर में 33 कोरोना पॉजिटिव मामले प्रकाश में आये लेकिन देर रात 23 और पॉजिटिव केस आने से एक दिन में सर्वाधिक 56 मामलों ने यहाँ स्वास्थ महकमे की नींद उड़ा दी। काली बस्ती कंटेनमेंट जोन से 42 और 17 वर्षीय दो व्यत्तिफ़ तथा 17, 44,40, 19,35,18 वर्षीय महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । गिरीताल निवासी 59, रामनगर रोड निवासी 55, गढ़वाल सभा निवासी 49 वर्षीय व्यत्तिफ़यों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है । गिरीताल में एक 36 वर्षीय महिला, कचनाल गाजी में 33 वर्षीय, कटोराताल में 54 व50 वर्षीय व्यत्तिफ़, बी आरसी बाजपुर रोड का 41 वर्षीय कर्मचारी, वैशाली कालोनी, प्रगति बिहार प्रकाश सिटी, नई सब्जी मंडी में क्रमशः 53,29, 41, 49 वर्षीय व्यत्तिफ़यों में भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं आवास विकास, जसपुर खुर्द और मानपुर रोड की क्रमशः 68, 71 व 26 वर्षीय महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आयी है इन सभी को कोविड-19 सेंटर उपचार के लिए भेजा गया है। उधर जिला कोरोना नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि आज से बाजपुर रोड स्थित होटल मैनोर को भी कोविड-19 उपचार सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो और भी कोविड-19 उपचार सेंटर बनाये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *