February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक के भाई की दबंगई के मामले में क्रास केस

विधायक के भाई की दबंगई के मामले में क्रास केस
रुद्रपुर। देर रात पुलिस ने विधायक राज कुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल की तहरीर पर पार्षद पुत्र के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक देर रात विधायक के भाई ंसजय ठुकराल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में संजय ने पार्षद पुत्र सचिन मंुजाल पर गाली गलौज कर विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि कालोनी में डामरीकरण हो रहा था वहां पर दोस्त ने उसे बुला लिया। वहां पहंुचने पर पहले से मौजूद सचिन मंुजाल ने उससे गाली गलौज करनी शुरु कर दी। मारपीट पर उताऊ पर हो गया। सचिन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने पार्षद पुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  बता दें कि 30जून की रात को ईश्वर कालोनी में बनरही सड़क के दौरान पार्षद पुत्र सचिन मंुजाल और विधायक राज कुमार ठुकराल के छोटे भाई ंसजय ठुकराल के बीच विवाद हो गया था। उसी रात को सचिन की ओर से संजय पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी थी। पुुलिस ने देर शाम संजय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकप्रा दर्ज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दिन भर चैकी आदर्श कालोनी में दोनो पक्षों के बीच सुलह समझौता के लिये वार्ता चलती रही। मगर बात नहीं बनने पर पुलिस ने संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। देर रात संजय की तहरीर पर भी पुलिस ने सचिन पर कार्रवाई कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *