February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लोहे के सब्बल से भाई ने बहन पर किया प्राणघातक हमला

नशे के पैसे नहीं मिलने पर मचाता है उत्पात
काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। नशेड़ी भाई ने मामूली बात पर तैश में आकर अपनी ही छोटी बहन पर लोहे के सब्बल से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला काली बस्ती अल्ली खां निवासी सहाना पत्नी आसिफ ने बताया कि वह चार बहन तीन भाई हैं। दो भाई अलग रहते हैं जबकि एक बड़ा भाई शहजाद पुत्र फिरासत उसके उसके साथ रहता है। घायल महिला ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी है। उसकी इसी हरकतों के कारण वर्ष 2006 में पत्नी घर छोड़कर चली गई। महिला ने बताया कि नशे के लिए पैसा ना पाने पर भाई अक्सर घर में उत्पात मचाता है। उसने बताया कि आज सुबह भी जब उसे नशा करने के लिए पैसा नहीं मिला तो उसने तैश में आकर लोहे की सब्बल से उस पर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया और मुंह खोलने की एवज में जान से मारने की धमकी देते हुए घर से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *