February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुकदमे से भड़के कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

मुकदमे से भड़के कांग्रेसियों ने पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका
किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार बजाज सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान तनेजा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी ना कर पीड़ित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का काम कर रही है जो कि न्याय संगत नहीं है। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में रमेश तिवारी गुड्डू, जगरूप सिंह गोल्डी, बंटी पपनेजा, मनोज यादव, प्रवीण सेन, जाकिर अंसारी, फिरदौस सलमानी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *