February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कंटेंटमेट जोन से बाहर हुआ आवास विकास

उत्तरांचल दर्पण संवाददाता
रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल की पहल के बाद आवास विकास होली चैक क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। कंटेनमेंट जोन से मुक्त होने पर वार्डवासियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि बीते दिनों कोरोना के मामले सामने आने के बाद आवास विकास होली चैक क्षेत्र को कंटेमेंट जोन घोषित कर दिया गया था। कंटेंटमेंट की अवधि पूरी करने के बाद भी प्रशासन ने इस क्षेत्र को कंटेमेंट जोन से मुक्त नहीं किया था। जिसके चलते लोगों ने बीते दिनों धरना भी दिया। विधायक राजकुमार ठुकराल के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने मामले को लेकर अधिकारियों से वार्ता की जिसके बाद कंटेमेंट जोन हटा दिया गया है। अब वहां पर पूर्व की तरह सभी गतिविधियां सुचारू हो गयी है। इसके लिए वार्डवासियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल का फूल मालाओं से स्वागत किया इस दौरान छतों से लोगों ने विधायक ठुकराल पर पुष्प वर्षा भी की और उन्हें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजेश जग्गा,विनोद वर्मा, संदीप यादव, जेपी वमर्र, पीसी दास, मनीष श्रीवास्तव,योगेश तिवारी, गिरिराज शेखर तिवारी, उपेन्द्र थपलियाल, कमल टंडन, दर्शना रानी, मोहन लाल, समीर पुुंशी, अनिल कक्कड़, जेपी वरर्मा, बलदेव राजउषा, सीमा मल्होत्रा, संदीप यादव, अवनीत सिंह, पूनम , विरेंद्र कौर, अमित वर्मा, प्रभाकर तिवारी, अजय जोशी, राजेंद्र देवी, तरूण अरोरा, विपिन शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *