February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता युवक का शव मिलने से सनसनी
काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी बरखेड़ी से पिछले चार दिनों से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता एक युवक की लाश आज नाले में लावारिस पड़ी पाई गई। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मामले में प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बड़ी बरखेड़ी निवासी कुलदीप सिंह 22 वर्ष पुत्र गुरमीत सिंह बीते 29 जून की शाम से घर से बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने तमाम संभावित स्थानों पर तलाश के बाद इसकी सूचना पैगा पुलिस को दी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन यानी 30 जून को गुमशुदगी दर्ज कर गायब युवक की तलाश शुरू किया इसी बीच आज नाले में लाश पड़ी होने की सूचना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी। पुलिस को जब इसका पता चला तो वह भी तत्काल मौके पर पहुंची। नाले से शव निकालने पर उसकी पहचान गायब कुलदीप के रूप में हुई। कुलदीप की मौत कैसे और किस हालात में हुई यह अभी सवालों के घेरे में है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज ठाकुर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कुलदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक का शव सड़ी गली अवस्था में है उसमें कीड़े पड़े हैं। इससे लगता है कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *